अखंड हरिनाम संकीर्तन के बीच मंत्रोच्चारण के बीच राहुल गांधी के जन्मदिन पर काटा गया केक
प्रवीण कुमार(कटिहार)
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन पूरे जिले के अलग-अलग क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम के साथ कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर एवं केक काटकर मनाया गया। इसी क्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के मनिहारी स्थित आवास पर अनोखे अंदाज में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। मनिहारी स्थित आवास पर विशाल अखंड हरिनाम संकीर्तन के बीच मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य द्वारा केक काटा गया और राहुल गांधी के लंबी आयु की कामना की गई। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने सभी को केक भी खिलाया और कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देश के सर्वमान्य नेता हैं उनके अगुवाई में कांग्रेस निरंतर आगे बढ़ रहा है इसलिए कांग्रेस जन उनके स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना कर रहे हैं। इसी को लेकर अखंड हरिनाम संकीर्तन के बीच मंत्रोच्चारण साथ कई विद्वान आचार्य द्वारा के काटा गया और राहुल गांधी के लंबी उम्र का सभी ने प्रार्थना किया। सुनील कुमार यादव ने कहा कि राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर जिले के अलग-अलग क्षेत्र में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी हर्ष देखा गया और अलग-अलग क्षेत्र में कई कार्यक्रम भी आयोजित की गए। मौके पर मनिहारी के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव ने भी कहा कि राहुल गांधी स्वस्थ रहें और उनकी लंबी उम्र हो इसी कामना के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया है। इस अवसर पर सहदेव यादव,विनोद यादव,राजा खान, केदार यादव, मो०कौसर, सरोज यादव, मो० तोफेज, गजेंद्र यादव, कुंदन यादव, मुकेश यादव, ननिल सिन्हा, टुनटुन मिश्रा, राजेंद्र पासवान सहित कई कांग्रेस नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने भाग लिया।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
