October 26, 2026

मनिहारी थाना के एस आई उपेंद्र सिंह को स्नेहपूर्ण विदाई

Read Time:1 Minute, 3 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी आदर्श थाना के सब इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह सेवानिवृत्त हो गए। रविवार को थाना परिसर में एक स्नेहपूर्ण समारोह आयोजित कर पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें बुके और उपहार भेंट कर विदाई दी।इस अवसर पर बीडीओ सनत कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सोनू गुप्ता, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, सहायक थानाध्यक्ष राज कुमार,एस आई गौतम कुमार, अंजनी सिंह, संजय यादव, पीएसआई अमित कुमार, सत्यम कुमार, एएसआई अरुण कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। सभी ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उनके योगदान को यादगार बताया।

Previous post कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
Next post कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर हुई चर्चा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial