बारसोई में विवाहिता का दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को फंदे से लटकाया ।
घटना के 12 घंटा बीत जाने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस, नगर वासियों में आक्रोश ।
शुक्रवार की सुबह नगर पंचायत बारसोई के वार्ड संख्या 10 में स्थित मौलानापुर पूरब टोला में एक विवाहिता का दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को फंदे से लटका देने का मामला प्रकाश में आया है, घटना की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग घटनास्थल पर जुटने लगे, घटना को लेकर लोगों में बारसोई पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश है उनका कहना है कि घटना के 12 घंटा बीत जाने के बाद भी मौके पर बारसोई पुलिस नहीं पहुंची है, मृतका की बेटी ने कहा कि वह घर में सोई हुई थी रात्रि में जब वह लघु शंका के लिए निकली तो मां को कमरे में नहीं पाया, खोजबीन करने पर देखा कि बगल वाले कमरे में उसकी मां फंदे से लटकी हुई है, मृतिका की मां साबेरा खातून ने बताया कि मृतिका नुसरत खातून 30 वर्ष को चार बच्चे हैं वह अपने ससुराल में बच्चों के साथ रहती थी जबकि उसका पति मुसब्बीर आलम मुंबई में मजदूरी करता है उन्होंने कहा कि गांव के ही एक लड़का ने उसकी बेटी से भगाकर शादी करने की जिद लगा रखी थी अन्यथा जान से मारने की धमकी दे रहा था परंतु उसकी बेटी को यह मंजूर नहीं था, उन्होंने कहा कि उसकी बेटी के साथ कुछ लोगों के द्वारा पहले दुष्कर्म किया गया है फिर उन्हीं लोगों ने इसकी हत्या कर दी है और उसके शव को फंदे से लटका दिया है उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए दोषी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, मामले में एसडीपीओ अनवर जावेद ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी बहुत देर के बाद मिली परंतु जैसे ही घटना की जानकारी मिली उन्होंने बारसोई थाना प्रभारी को घटना की जांच करते हुए विधि संवत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है ।
