October 9, 2026

डॉक्टर सुधा रानी सिन्हा फाउंडेशन की अगुवाई में वार्षिक पुरस्कार समारोह का हुआ आयोजन ।

Read Time:3 Minute, 26 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर में हर साल के भांति इस बार भी डॉक्टर सुधा रानी फाउंडेशन की अगुवाई में वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर संस्था के ट्रस्टी व कटिहार जिले में कांग्रेस पार्टी के हाल ही में मनोनीत हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ आनंद चौधरी ने कक्षा 8 में सर्वाधिक नंबर लाने वाले छात्र एवं छात्रों को पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। वही पुरस्कार पाने वाले बच्चों के चेहरे पर खुशी की मुस्कान देखी गई।इस अवसर पर डॉक्टर आनंद चौधरी ने विद्यालय में बच्चों को संबोधित करते हुए उपस्थित छात्रों से पढ़ाई की अहमियत पर बात करते हुए उन्हें मन से पढ़ने और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने गरीब छात्रों को आगे हर संभव मदद देने की बात कही। मौके पर डॉ आनंद चौधरी ने कक्षा 8 में प्रथम उत्तीर्ण श्रेणी से पास करने वाले छात्र दीपक कुमार को 1500 रुपये, अविनाश कुमार को एक हजार रुपये, सागर कुमार को सात सौ रुपये और छात्रा में रुचि कुमारी को 1600 सौ रुपये, इति कुमारी को एक हजार रुपये, वाहिदा खातून को 600 सौ रुपये की नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान कियें। उन्होंने बच्चों के हौसले को आफजाई करते हुए कहा कि आप आने-वाले समय के भविष्य हैं। आप मन लगाकर पढ़ो और आगे बढ़ो ताकि देश हमारा मजबूत बन सके। उन्होंने बच्चों से कहा कि फाउंडेशन आगे भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करता रहेगा। बताते चले की डॉ आनंद चौधरी पेशे से पटना के एमिटी विश्वविद्यालय में प्रोफेसर होने के साथ ही कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं। साथ ही वे कई वर्षों से अपने क्षेत्र के जाने-माने नेता और समाजसेवी हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा इंग्लैंड के नामी लैंकस्टर विश्वविद्यालय से ग्रहण की है। और यह संस्था उन्होंने अपनी दिवंगत मां डॉक्टर सुधा रानी सिन्हा की नाम पर बनायी है। जो एक रजिस्टर्ड ट्रस्ट है और सन 2014 से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही है। वार्षिक पुरस्कार समारोह कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार व सहायक शिक्षक सहित स्कूली बच्चे आदि रहे।

Previous post मुफ्त नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन ।
Next post बारसोई में विवाहिता का दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को फंदे से लटकाया ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial