बिघोर हॉट को तोड़कर थाना भवन बनाने के विरोध में दुकानदारों ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन ।
बारसोई प्रखंड के बिघौर हॉट पंचायत स्थित बहुचर्चित बिघौर हाट में थाना भवन बनाए जाने के विरोध में स्थानीय दुकानदारों ने एसडीओ राजेश्वरी पांडेय को एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है । लिखे गए आवेदन में आवेदकों ने लिखा है अंचल बारसोई के राजस्व हाट को तोड़कर थाना भवन बनाने से हॉट में स्थित दुकानदारों के रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा। और उनके बेरोजगार हो जाने से परिवार के भरण पोषण में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान दुकानदारों ने कहा कि वर्तमान में जहां थाना मौजूद है उसके पास ही जिला परिषद की 1. 17 एकड़ जमीन उपलब्ध है । प्रशासन थाना भवन को इस जमीन पर नहीं बनाकर हॉट कि जमीन पर भवन बनाने का नोटिस जारी किया है। जिसको लेकर सभी दुकानदार बिघौर हॉट बंद रखने का एलान किया है। लोगों ने कहा इस निर्णय के पुनर्विचार हेतु स्थानीय दुकानदारों ने शिकारपुर मुखिया हाजीक हसन अंसारी के नेतृत्व में एसडीओ को एक लिखित आवेदन देकर पुनर्विचार करने का मांग किया है ।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
फलका बाजार में टायर ब्लास्ट, गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायल
मो0 काजु (फलका) फलका बाजार में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली के टायर में हवा भरने...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
