कब्रों के ऊपर निर्माण का आरोप, बघार में भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, मौके पर पहुंचा प्रशासन
हसन रजा (बारसोई)
बलरामपुर पंचायत अंतर्गत बघार में बिहार सरकार के भवन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम का विरोध किया और निर्माण कार्य को रोक दिया।ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित जमीन सरकारी रिकॉर्ड में बिहार सरकार की गैरमजरुआ आम जमीन है, लेकिन इस स्थल का उपयोग मुस्लिम समुदाय के लोग अपने पूर्वजों के समय से करीब 200–250 वर्षों से कब्रिस्तान के रूप में करते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कब्रों के ऊपर बुलडोजर चलाकर भवन निर्माण कराया जा रहा है, जिससे उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही है।ग्रामीणों के विरोध और आक्रोश की सूचना पर बलरामपुर पुलिस प्रशासन तथा BPRO अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया और उनकी आपत्तियों को सुना।BPRO अशोक कुमार ने बताया कि संबंधित जमीन बिहार सरकार की गैरमजरुआ आम जमीन है, जिसका कुल रकबा करीब दो एकड़ बताया गया है। भवन निर्माण के लिए लगभग 30 से 50 डिसमिल जमीन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पंचायत में भवन निर्माण के लिए अन्य जगह पर्याप्त जमीन उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई है।हालांकि, ग्रामीणों की आपत्ति और कब्रिस्तान से जुड़ी संवेदनशीलता को देखते हुए BPRO ने कहा कि CO से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। तब तक निर्माण कार्य बंद रखा जाएगा।
More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना में वंचित लाभुकों का नाम जोड़ने की मांग, बघार पंचायत के लोगों ने दिया धरना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बघार पंचायत के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को मनिहारी प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना दिया।...
हेलीकॉप्टर से धन कुबेर आएंगे, लेकिन मैं आपके बीच का जमीनी उम्मीदवार हूं
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में संभावित चुनाव को लेकर समाजसेवी एवं आयकर विधि वेत्ता मिथिलेश कुमार...
मंदिर का ताला तोड़कर वारदात, श्रद्धालुओं में आक्रोश; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब चोरों ने भगवान के...
बुढ़ी माता भगवती की पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के बलुआ गांव स्थित बीच टोला में मंगलवार को बुढ़ी माता भगवती की पूजा-अर्चना...
आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों के बीच फल वितरित, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
कोमल गुप्ता (कटिहार) प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर 27 सितंबर से 27 अक्टूबर तक चलाए...
पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, मुखिया ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बघार पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची में योग्य लोगों के नाम छूटने...
