हेलीकॉप्टर से धन कुबेर आएंगे, लेकिन मैं आपके बीच का जमीनी उम्मीदवार हूं
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में संभावित चुनाव को लेकर समाजसेवी एवं आयकर विधि वेत्ता मिथिलेश कुमार झा लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में वे मनिहारी पहुंचे, जहां उन्होंने शिक्षकों, स्नातक मतदाताओं एवं अन्य लोगों के साथ संगोष्ठी कर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिवक्ताओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए झा ने कहा, “इस चुनाव में हेलीकॉप्टर से कुछ लोग धन कुबेर लेकर पहुंचेंगे, लेकिन मैं आपके बीच का जमीनी उम्मीदवार हूं। मैं छात्र आंदोलन से जुड़ा रहा हूं और छात्र दल का उम्मीदवार हूं, किसी राजनीतिक दल का उम्मीदवार नहीं हूं। मैं शिक्षक पुत्र हूं और अधिवक्ताओं, शिक्षकों व बेरोजगार युवाओं का भाई और उम्मीदवार हूं।”उन्होंने कहा कि यदि उन्हें मौका मिलता है और वे निर्वाचित होते हैं तो सदन में क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ उनके स्थायी समाधान के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षकों, अधिवक्ताओं और बेरोजगार युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सदन में आवाज उठाई जाएगी। संगोष्ठी में मौजूद शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं ने भी अपनी समस्याएं रखीं। झा ने कहा कि वे लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और उन्हें विभिन्न वर्गों से समर्थन मिल रहा है।इस बैठक में भाजपा के बिलटु झा,उषा देवी, राकेश पासवान, राजेन्द्र पासवान सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
More Stories
प्रधानमंत्री आवास योजना में वंचित लाभुकों का नाम जोड़ने की मांग, बघार पंचायत के लोगों ने दिया धरना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बघार पंचायत के समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधियों ने मंगलवार को मनिहारी प्रखंड मुख्यालय में एकदिवसीय धरना दिया।...
कब्रों के ऊपर निर्माण का आरोप, बघार में भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, मौके पर पहुंचा प्रशासन
हसन रजा (बारसोई) बलरामपुर पंचायत अंतर्गत बघार में बिहार सरकार के भवन निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने...
मंदिर का ताला तोड़कर वारदात, श्रद्धालुओं में आक्रोश; पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच।
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब चोरों ने भगवान के...
बुढ़ी माता भगवती की पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड अंतर्गत बलुआ पंचायत के बलुआ गांव स्थित बीच टोला में मंगलवार को बुढ़ी माता भगवती की पूजा-अर्चना...
आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों के बीच फल वितरित, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई
कोमल गुप्ता (कटिहार) प्रधानमंत्री के 25 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर 27 सितंबर से 27 अक्टूबर तक चलाए...
पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, मुखिया ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बघार पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची में योग्य लोगों के नाम छूटने...
