November 6, 2026

मनिहारी में अम्बेदकर परिचर्चा का हुआ आयोजन।

Read Time:1 Minute, 52 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जिले के तीनों अनुमंडल में बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर के दलितोत्थान में किये गये कार्यों , समाज के शोषित, वंचित, व अकलियतों के सामाजिक, आर्थिक ,शैक्षणिक पिछड़ेपन को दूर करने को लेकर की गयी संवैधानिक व्यवस्था से वंचित जमात समाज व राष्ट्र की मुख्य धारा में शामिल हो पाया है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने देश भर के अकलियतों, वंचित ,दलित, शोषित जमात को आगे बढ़ाने का काम किया है।इन जमातों को अपने हक हूकूक, के लिए आवाज उठाने की संघर्ष करने की शक्ति दी है।बंचित जमात की बढ़ती शक्ति से घबड़ाकर कुछ फिरका परस्त शक्तियां, संविधान की धाराओं से छेड़छाड़ कर गरीब शोषित समाज को मिली कानूनी अधिकार , जैसे आरक्षण को कम करना चाहती हैं।लेकिन राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव , उप मुख्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव व राजद के मुस्तैद कार्यकर्ताओं की शक्ति के सामने फिरकापरस्त ताकतों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे।इस मौके पर जिला राजद अध्यक्ष ईशरत परवीन, पूर्व मंत्री रामप्रकाश महतो, समरेन्द्द कुणाल, लाखो यादव , सहित अनेक नेताओं ने अपने विचार रखे।

Previous post एसटी आयोग अध्यक्ष ने बाढ़ कटावरोधी कार्य का लिया जायजा ।
Next post कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पत्रकार रवीश जी के मातृ शोक पर जताया दुख ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial