July 22, 2026

एसटी आयोग अध्यक्ष ने बाढ़ कटावरोधी कार्य का लिया जायजा ।

Read Time:2 Minute, 3 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मंगलवार को अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष शंभू कुमार सूमन ने मनिहारी में गांधीटोला से बाघमघाट तक तकरीबन दो किलोमीटर तक गंगा किनारे चल रही बाढ़ व कटावरोधी कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निर्माण स्थल पर मौजूद विभागीय अभियंता से आवश्य जानकारी ली।हिदायत दी कि कार्यों मे लेट लतीफी और गुणवत्ता की अनदेखी सही नही जाएगी।गौर तलब है कि गतवर्ष नवंबर मे अचानक बाढ़ कटाव से बाघमघाट व गांधीटोला के ग्रामीण रिहायसी क्षेत्रों में कटाव ,विस्थापन की चिंता से भयातुर हो उठे थे ।तब शंभू कुमार सूमन ,सांसद दुलालचंद गोस्वामी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर क्षेत्र को कटाव से बचाने की गुहार लगायी थी।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ,जल संसाधन मंत्री संजय झा , व जल संसाधन विभाग के वरिष्ठ अभियंता ,तकनीकी दल के साथ बाघमारा घाट पर बैठक कर कटावरोधी कार्य के निर्देश दिये थे। उक्त स्थल पर कटावरोधी कार्य हेतु तकरीबन सैतालिस करोड़ रुपये व्यय किये जाने हैं। राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष शंभू कुमार सूमन के दौरे से विभाग कार्यों में तेजी व पारदर्शिता अपेक्षित है। इस दौरान प्रखंड जद यू अध्यक्ष मंजय साह ,राजा यादव ,सहित अनेक ग्रामीण व दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous post बहियार में मिला शव की हुई पहचान पोस्टमार्टम हेतु भेजा
Next post मनिहारी में अम्बेदकर परिचर्चा का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial