July 22, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पत्रकार रवीश जी के मातृ शोक पर जताया दुख ।

Read Time:1 Minute, 32 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार के माता जी यशोदा पाण्डेय जी का दुःखद निधन हो गया। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक पूनम पासवान, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव कटिहार जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक रहे पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह, कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय ने पटना स्थित उनके आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार सहित प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय एवं परिवार के सदस्यों से मिलकर ढाढस दिया और पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा कि वे एक सामाजिक और धर्मपरायण महिला थी। हम सभी दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं और भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन करते हैं। उनका अंतिम संस्कार पैतृक निवास मोतिहारी जिला के अरेराज में आज होगा।

Previous post मनिहारी में अम्बेदकर परिचर्चा का हुआ आयोजन।
Next post आग लगने से कई घर जले लाखों का नुक़सान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial