मनिहारी में आग के तांडव से दर्जनों घर जलकर राख, तीन घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी के वार्ड नंबर 3 में दोपहर के संभवतः चूल्हा जलने के दौरान उठी चिंगारी से घर में आग लग गया।तेज पछिया हवा के कारण लगभग 5 दर्जन से अधिक घर आग की जद में जल कर राख हो गया ।इस दौरान घरों में रखे कई सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए जिससे आग और तेज हो गया ।सूचना पर पहुंची तीन से अधिक दमकलों को फायर सर्विस के कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जाने लगा। इस दौरान दमकल के पानी के लिए फोरलेन में काम कर रही मिक्सिंग भैन में भी पानी भरकर सहयोग किया जाता रहा। आसपास के नगर के अनेक क्षेत्रों से लोग जुट गए और आग को बुझाने में सहयोग करने लगे।अग्नि के चपेट में आए घरों के पड़ोस के लोग भी अपने-अपने घरों के सामान को खाली करने लगे और घर में रखे सामग्री को भी पानी से भिगोने लगे ताकि आग का असर ना हो सके। कई माताएं अपने मासूम बच्चों के ट्रेसलेस के कारण शंका भरी निगाहों से चीत्कार करने लगी। मौके पर प्रशासनिक सभी अधिकारी पहुंचकर निर्देश देते दिखे।हालांकि प्रशासनिक मूल्यांकन होने के बाद ही आग से हुई घरों संपत्तियां जानवरों और जनमानस का पता चल सकेगा। पार्षद पति जावेद ने बताया कि एक घर में शादी की तैयारी की जा रही थी जहां अग्नि के चपेट में आने से सब कुछ जलकर राख हो गया। मालूम हो कि शुक्रवार को मतदान होना है और प्रशासनिक तैयारी भी अंतिम चरण में है । अग्निकांड के सूचना पाते नेता में कांग्रेस प्रत्याशी तारीक अनवर, बिहार एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष शंभू कुमार सुमन, कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी घटनास्थल पर पहुंचने से गुरेज नहीं किया। अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ को अग्निकांड से पीड़ित परिवारों के लिए सामूहिक किचन चलाने को लेकर अंचलाधिकारी सुश्री निहारिका को निर्देश देते देखा गया। इस अवसर पर एसडीपीओ मनोज कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर रामचंद्र मंडल, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, कार्यपालक पदाधिकारी रणधीर कुमार, मुख्य पार्षद राजेश कुमार, उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, समाजसेवी रविन्द्र यादव, जदयू नेता मंजय साह, शेरू, साजिद,करण मानस सहित पार्षद गण, पुलिस पदाधिकारी, अंचल कर्मी व विभिन्न दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
