हसनगंज में गर्भवती महिलाओं का हुआ एएनसी चेकअप
हसनगंज से तनवीर आलम …..।
हसनगंज प्राथमिक स्वास्थ केंद में बुधवार को गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप और बंध्याकरण ऑपरेशन हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया। बताया गया कि प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत एएनसी चेकअप के लिए प्रत्येक महीने को शिविर आयोजित किया जाता है। गर्भवती महिलाओं का विशेष सुविधा-व्यवस्था के बीच स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है और स्वास्थ्य परीक्षण में जटिलता मिलने पर समुचित इलाज की जाती है। जिसमें गर्भवती महिलाओं का एएनसी चेकअप में गर्भवती महिलाओं का हिमोग्लोबिन, एचआईवी, बीपी, ब्लड प्रेशर आदि की जांच की गयी। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शिविर लगाकर बंध्याकरण ऑपरेशन हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें जांच के बाद फिट रहने पर सभी महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी एएनएम कृपा पाल आदि उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
