April 29, 2026

आक्रोशित लाल कार्डधारियों ने प्रखंड प्रमुख नीलू देवी को दिया आवेदन ।

Read Time:3 Minute, 59 Second

By:- तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत के तुरीटोला गांव से मंगलवार को दर्जनों लाल कार्डधारी लाभुक प्रखंड मुख्यालय पहुंच के प्रखंड प्रमुख नीलू देवी को एक लिखित आवेदन दिया। आवेदन देने के बाद प्रखंड मुख्यालय के आगे विरोध जताया। लाल कार्ड धारकों ने बताया कि सरकार ने हम भूमिहीन लोगों को जीवन यापन व भरण पोषण को लेकर लाल कार्ड के रूप में जमीन दिया है,‌ जिसका रसीद कटवाने को लेकर हमलोग सालों से अंचल कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हमलोगों की जमीन का रसीद नहीं काटा जा रहा है, जिसको लेकर हम लाल कार्डधारी लाभुक मुख्यालय में पहुंच विरोध जता रहे हैं। मौके पर लाल कार्ड धारकों ने प्राप्त भूमि की रसीद नहीं काटने संबंधित समस्या को लेकर प्रखंड प्रमुख को आवेदन दिया है। दिए आवेदनों पर लाल कार्ड धारकों ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि हम गरीब भूमिहीनों को बिहार सरकार राजस्व विभाग द्वारा जीवन यापन करने के लिए लाल कार्ड के रुप में जमीन दिया है। जिस जमीन पर 2004 से हमलोग रहते आ रहे हैं, इसी जमीन की रसीद कटाने के लिए हल्का कर्मचारी व अंचलाधिकारी के पास लगातार दौर रहे हैं। साथ ही आवेदन में लाल कार्ड धारकों ने बताया है कि विगत कुछ दिन पहले अज्ञात लोगों के द्वारा हमें अपने प्राप्त अनुदान की भूमि से भगाने का भी प्रयास किया है। जबकि रसीद को लेकर कुछ लोगों द्वारा हमलोगों को परेशान भी किया जाता है।मौके पर रानी देवी, सुमन देवी, इंद्रदेव राजवंशी, भोला राजवंशी, सहदेव राजवंशी, अशोक राजवंशी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि बिहार सरकार राजस्व विभाग द्वारा हम भूमिहीनों को सरकार द्वारा प्राप्त जमीन की रसीद नहीं काटे जाने को लेकर हम लोगों ने विरोध जताते हुए प्रखंड प्रमुख को आवेदन देखकर जल्द रसीद कटवाने की मांग किये हैं। मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने बताया कि लाल कार्ड भूमि की रसीद नहीं काटे जाने को लेकर 22 लोगों ने मुझे आवेदन दिया है, जिसमें लाल कार्डधारियों ने बताया है कि हमलोगों को बिहार सरकार ने लाल कार्ड के रूप में भूमि भरण-पोषण को लेकर दिया है। पर भूमि का रसीद अंचल कार्यालय द्वारा काटकर नहीं दिया जा रहा है जिस रसीद कटवाने को लेकर हम लोग कई वर्षों से अंचल का चक्कर काट रहे हैं। जिसको लेकर प्रखंड प्रमुख ने बताया कि जमीन की रसीद क्यों नहीं कट रही है विभाग को एक प्रतिवेदन देकर लोगों को इस समस्या से जल्द निजात दिलाया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी गौतम कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि विनोद कुमार सहित दर्जनों लाल कार्ड धारी लाभुक थे।

Previous post जन जागरण शक्ति संगठन ने निकाली नफरत छोड़ो सविधान बचाओ यात्रा
Next post नपं कार्यालय में बाबासाहेब की मनाई गई पुण्यतिथि ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial