मुफ्त नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित हसनगंज बाजार में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।आयोजित शिविर अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की अगुवाई में आयोजित की गई। मौके पर शिविर में मोतियाबिंद सहित आंख संबंधित जांच किया गया। साथ ही मुफ्त जांच कर आई ड्रॉप व आंखों के बचाव हेतु जानकारी दिया गया। बताया पैसे के अभाव में जो मरीज शहर जाकर अपना इलाज नहीं कर पा रहे हैं, वैसे मरीजों का मुफ्त जांच किया जा रहा है। मौके पर जिला परिषद मो शाहिद अख्तर व डाक्टर सादिया नाज ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त नेत्र जांच शिविर आयोजित कर आंखों का विशेष देखभाल हेतु लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही जांच कर प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें चिकित्सीय सलाह दी गई। बताया आज शिविर में लगभग 50 मरीजों का नेत्र जांच कर उन्हें आंखों से संबंधित उपचार एवं विशेष देखभाल हेतु जागरूक किया गया। बताया आंखों के प्रति हमेशा जागरूक रहें। आंखों से ही संसार का हर सुख का अनुभव किया जा सकता है। आंख नहीं तो जीवन अधंकार और संसार बेकार महसूस होता है। बताया आंखों को शाम सुबह स्वच्छ ताजे पानी से धोने व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर जिन मरीजों का मोतियाबिंद चरम सीमा पर पहुंच चुका है, उन्हें जल्द ऑपरेशन करा लेने का सलाह दिया गया। इस अवसर पर मो अशफाक आलम सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
