दस सेविकाओं को चयन मुक्त किया गया,सेविका सविता ने सीडीपीओ पर पक्षपात का आरोप लगाया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
बिते दिनों आगनबाड़ी सेविका द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गई 10 आंगनबाड़ी सेविकाओं को अनुशासनात्मक कारवाई एवं केंद्र संचालन नहीं करने के कारण चयन मुक्त कर दिया गया। इनमें मनोहरपुर केंद्र संख्या 29 की सेविका सविता कुमारी, केवाला( 61)की सेविका नीलम देवी, केंद्र 62 की पार्वती देवी, केंद सं 63 की रिंकू देवी, केंद सं 64 की लीला कुमारी, केंद सं 65 की चंदा देवी, वहीं दिलारपुर के केंद्र सं 49 की वंदना देवी, केंद्र सं 57 की उषा देवी, नीमा केंद्र संख्या 80 की चित्रकला देवी, उत्तरी काटाकोस केंद्र संख्या 105 की मीना देवी को चयन मुक्त किया गया। कुमारीपुर केंद्र संख्या 09 की सेविका कौशल जहां 29 सितंबर 2023 से अपने केंद्र से अनुपस्थित रहने के के कारण एवं प्रखंड मुख्यालय से सूचना देने के बाद बावजूद योगदान नहीं करने पर चयन मुक्त कर दिया गया।इस सम्बंध में मनिहारी की सीडीपीओ संगीता मिंंकी ने जानकारी दी कि सेविका संघ 27 सितम्बर से हड़ताल पर थी और इस दौरान केंद्र पर अनुपस्थित रही।इन सेविकाओं को जिला मुख्यालय एवं स्थानीय स्तर से नोटिस भेजकर सभी को अपने अपने केंद्र में योगदान के लिए निर्देश गया था। परन्तु उक्त अवधी तक अधिकांश सेविकाओं ने हड़ताल समाप्त कर अपने केंद्र में योगदान दिया। जो सेविकाएं अनुपस्थित रही उनकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेज दिया गया। इस प्रकार कटिहार मुख्यालय से 10 सेविका को चयन मुक्त कर दिया गया है , वहीं केंद्र संख्या 09 की सेविका कौशल जहां को अपने केंद्र से अनुपस्थित रहने के कारण प्रखंड मुख्यालय द्वारा चयन मुक्त करने का अनुसंशा जिला मुख्यालय को कर दिया गया है । मनोहरपुर केंद्र संख्या २९की सेविका सविता कुमारी ने सीडीपीओ पर पक्षपात करने का आरोप लगाया।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
