दो पद पर कार्यरत रहने को लेकर बीडीओ को दिया आवेदन ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य पर पंप ऑपरेटर के पद पर रहते हुए दो पद पर रहने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया आवेदन समिति पद से हटाने की मांग सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल योजना के पंप ऑपरेटर पंचायत समिति सदस्य पद उप चुनाव में निर्वाचित होने पर ग्रामीण ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रखंड के बासगाड़ा पंचायत में पंचायत समिति सदस्य के रिक्त पदों पर पिछले दिनों हुए उपचुनाव में मोहम्मद नसीम पंचायत समिति सदस्य के पद पर नव निर्वाचित घोषित हुए हैं स्थानीय ग्रामीण कुणाल कुमार सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए बना जल मीनार में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। ऑपरेटर को प्रति माह चार हजार रुपए मानदेय दिया जाता है उन्होंने कहा कि लाभ के पद पर रहते हुए पंचायत समिति सदस्य के पद पर अभ्यर्थी हुआ और चुनाव जीत गया है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मामले की जांच कर पंचायत समिति सदस्य पद को रिक्त करने की मांग की है। पिछले वर्ष 2021 में इसी पंचायत समिति पद पर बिजली विभाग में मानव बल के रूप में काम कर रहे अभ्यर्थी चुनाव जीत गए थे उनके द्वारा इस्तीफा देने के बाद यह पद रिक्त हुआ था। बहर हाल पंचायत में अटकलों का बाजार गर्म है अधिकारी के द्वारा जांच के बाद ही पता चल पाएगा की पंचायत समिति सदस्य के पद पर निर्वाचित हुए पंचायत समिति सदस्य रह पाएंगे कि नहीं। प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशान्त कुमार सिंह ने कहा कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है इसका जांच किया जाएगा।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
