लूटकांड के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज ( कीचट टोला ) में समस्तीपुर और मोकामा में लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के घर पुलिस ने की छापेमारी । छापेमारी के दौरान चार लख रुपए नगद बरामद किए। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले समस्तीपुर और मोकामा में घटित लूट कांड के तार कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज तक आ गया है । समस्तीपुर पुलिस द्वारा घटना में शामिल आरोपी का फोटो कटिहार पुलिस को भेजकर शिनाख्त कराया गया था जिनमें एक जुराबगंज निवासी राजा यादव के रूप में पहचान हुई । वहीं एसपी जितेंद्र कुमार के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया कोढ़ा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह और गठित टीम द्वारा राजा यादव के घर छापेमारी की गई छापेमारी में लूट के 4 लाख रुपये बरामद की है। पुलिस ने लूटकांड में शामिल बदमाश की की पहचान कर लिया है । गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी कर रही है। इस दल में कोढ़ा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह, दारोगा समरजीत कुमार, सअनि अमरजीत कुमार सहित अन्य शामिल हैं ।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
