मनिहारी में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट: बाइक सवार बदमाशों ने कंपनी कर्मी से 50-60 हजार छीने, पुलिस जांच में जुटी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड के नवाबगंज आईटीआई के समीप गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने बंदूक की नोक पर कंपनी के स्टाफ सोनू कुमार से 50 से 60 हजार रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित सोनू कुमार बोलिया क्षेत्र से कलेक्शन कर मनिहारी लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उन्हें रोककर हथियार दिखाया और रुपये छीन लिए। दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार और थाना अध्यक्ष संतोष कुमार झा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही लूट में शामिल अपराधियों को चिह्नित कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस लूट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
More Stories
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
श्रावणी मेला की तैयारी तेज, एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक; श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी श्रावणी मेला के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन को लेकर बुधवार को प्रखंड सभागार में अनुमंडल...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: शराब पीकर हंगामा करने वाले 4 गिरफ्तार, NBW वारंटी भी भेजा गया जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 4...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के एक वर्ष के कार्यकाल में विद्यालय को मिली राष्ट्रीय पहचान, सम्मान समारोह में हुई सराहना
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्यभार संभालने का एक वर्ष पूरा होने...
