July 22, 2026

ग्राम रक्षा दल प्रशिक्षण सूची में हेरफेर का आरोप: विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जांच की मांग की, डाटा ऑपरेटर पर पैसे लेकर दूसरी सूची भेजने का आरोप।

Read Time:2 Minute, 8 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद प्रखंड में ग्राम रक्षा दल के प्रशिक्षण के लिए भेजी गई सूची में हेरफेर का मामला सामने आया है। मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी, कटिहार को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। विधायक ने पत्र में बताया कि करीब 30 लोगों ने उनसे मिलकर शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे बिहार प्रदेश ग्राम रक्षा दल महासंघ, कटिहार से जुड़े सदस्य हैं। वे वर्षों से प्रशासन के आह्वान पर सरकारी कार्यों में सहयोग करते रहे हैं और उन्हें प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि भी मिल चुकी है। पंचायती राज विभाग कटिहार ने प्रशिक्षण के लिए सूची मांगी थी। इस पर प्रखंड पदाधिकारी, अमदाबाद ने पत्रांक-104 के जरिए 198 ग्राम रक्षा दल सदस्यों एवं दलपतियों की सूची भेजी थी। आरोप है कि अब अमदाबाद बीपीआरओ कार्यालय के डाटा ऑपरेटर वारिस द्वारा पैसे लेकर उस सूची को हटाकर दूसरे संगठन के लोगों की सूची भेजने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने पूरे प्रकरण की गंभीर और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वास्तविक एवं प्रमाणित ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को ही प्रशिक्षण का अवसर मिलना चाहिए। फिलहाल जिला प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लिया है। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है।

Previous post मनिहारी में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट: बाइक सवार बदमाशों ने कंपनी कर्मी से 50-60 हजार छीने, पुलिस जांच में जुटी।
Next post मनिहारी पुलिस की बड़ी कामयाबी: तीन घंटे में लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial