नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में दो दिवसीय शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यशाला संपन्न, बाल मनोविज्ञान से डिजिटल शिक्षण तक हुआ मंथन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में 29 व 30 जून 2026 को दो दिवसीय शिक्षक अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन मैनेजिंग ट्रस्टी रामेश्वर पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संचालन ट्रस्टी व साधनसेवी डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय ने किया। श्री रामेश्वर पाण्डेय ने शिक्षकों के अभिमुखीकरण के उद्देश्य और लाभ पर चर्चा की। मनिहारी महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रो. उमेशकांत झा ने बाल मनोविज्ञान, बच्चों के मानसिक विकास, तनाव प्रबंधन, पोजिटिव डिसिप्लिन और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के गुर बताए। डॉ. भोला प्रसाद गुप्ता ने छात्रों की आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या व प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। डॉ. ओम प्रकाश पाण्डेय ने अभिनव शिक्षण विधियां, लेसन प्लान, टीएलएम, वर्कशीट, प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग, अनुशासन रणनीतियां, अभिभावक-शिक्षक संवाद, डिजिटल टूल्स, सतत मूल्यांकन तथा कला-खेल समन्वय पर चर्चा की। सत्र के शेष अवधि के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए गए। शिक्षकों ने तीन समूहों में वर्कशीट, प्रश्नपत्र निर्माण और मॉनिटर्स डायरी पर ग्रुप डिस्कसन किया। टीएलएम का निर्माण कर प्रदर्शन भी हुआ। कार्यशाला में जय नारायण राय, रुमा गुहा, विजय कुमार परिहार, अजय कुमार राय, विजय कुमार राय, मधुमिता गुप्ता, नवीन कुमार सिन्हा, पुष्पांजलि कुमारी, आशुतोष वर्मा, कोमल कुमारी, रूपम कुमारी, साबरी खातून, आँचल कुमारी, पियूष कुमार, अविनाश कुमार सिंह, सत्यम कुमार, मनीष कुमार व निहारिका सहित अन्य शिक्षकों ने भाग लिया।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
भूमि सर्वेक्षण एवं बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक संगीता देवी ने की बैठक।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज अपने निजी आवास पर विधानसभा क्षेत्र...
