September 23, 2026

अपराध में अंकुश लगाने हेतु पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार की जा रही है वाहन चेकिंग

Read Time:1 Minute, 18 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर थाना अंतर्गत।मुख्य एनएच 81 केहूनिया मोड़ के समीप जिला अधीक्षक कटिहार के आदेशानुसार वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें सभी आने जाने वाले मोटरसाइकिल चालकों का कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस हेलमेट, इंश्योरेंस, धुवां प्रदूषण आदि का जांच किया गया। साथ ही मोटरसाइकिल की डिक्की की भी तलाशी ली गई। बता दें कि वाहन चेकिंग अभियान को देखते ही मोटरसाइकिल चालकों में हड़कंप मच गया। कई मोटरसाइकिल चालक अपने रास्ते से ही वापस घर की ओर निकल लिए। वहीं प्राणपुर थाना अध्यक्ष, सह, पुलिस निरीक्षक,अमजद अली ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर हमारे एसआई सतीश कुमार लगातार एनएच 81मुख्य मार्ग सड़क के अलावे कई चौक चौराहों पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे हैं।

Previous post विकसित भारत संकल्प यात्रा तहत केंद्र सरकार की योजनाओं की दी गई जानकारी
Next post मनिहारी के बिचली दियारा में अपराधियों पर दविश और आम जनों को शांति का पैगाम ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial