September 26, 2026

कदवा में इंडिया गठबंधन घटक दल की बैठक आयोजित

Read Time:3 Minute, 14 Second

इस चुनाव में देशभर का नहीं बल्कि विश्व की नजर है : तारिक अनवर

प्रवीण कुमार (कटिहार)

इंडिया गठबंधन घटक दल की बैठक कदवा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अंजार कादरी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता शाह तारिक अनवर,पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री डा0 राम प्रकाश महतो,राजद जिलाध्यक्ष इशरत प्रवीण रहे।बैठक को संबोधित करते हुये कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सह इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार शाह तारिक अनवर ने कहा कि भाजपा ने धार्मिक भावनाओं को भड़का कर लोगों को डराकर पिछले दस वर्ष से सरकार चला रही है।अब भी वहीं प्रयास कर रही है। अब जनता को जागरुक होने का आवश्यकता है।कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सह इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार शाह तारिक अनवर ने कहा कि देश का संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। अब हम लोग को देश में संविधान बचाने के लिए सजग होने की जरूरत है। ऐसी स्थिति में देश की दशा और दिशा में परिवर्तन हो सकता है। श्री अनवर ने कहा कि अगर देश को बचाना है, तो इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को अपना मत देकर भारी मतों से विजई बनाएं और देश में स्थिर सरकार बनाने में सहयोग करेंगे। श्री अनवर ने कहा कि भाजपा पिछले 10 वर्षों से चंदा के नाम पर देश को लूट रहा है। इस चुनाव में देशभर का नहीं बल्कि विश्व की नजर है कि भारत देश के लोग किस पक्ष में निर्णय लेती है। संविधान के पक्ष में या फिर संविधान के विरोध में। श्री अनवर ने कहा देश की जनता अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है। जनता अब जाग चुकी है। इसलिए जनता अपने सूझबूझ का परिचय देंगे। इस अवसर पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष सह राजद अध्यक्ष इशरत परवीन, पूर्व मंत्री डा0 राम प्रकाश महतो, राजद नेता मनोहर यादव, सुदामा सिंह, नदीम इकबाल, अशोक यादव, सुरेश यादव, सुरेंद्र यादव, काँग्रेस नेता बीरेन्द्र सिंह,आशीष सिंह,तरुण घोष, पूर्व प्रमुख गुलाम रसीद, पूर्व मुखिया अकबर अली, मिनहाज, मरगूब, परवेज आलम, पूर्व जिला पार्षद नौशाद आलम, भाजपा के जिला सचिव विनोदानंद साह ने संबोधित किया।

Previous post सागर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया
Next post अग्निकांड से बचाव हेतु जागरूक किया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial