September 15, 2026

राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बने अजहर ।

Read Time:1 Minute, 18 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पुर्व विधायक डॉ मो नवाज आलम ने प्रदेश कमेटी की गठन कर कटिहार के जुझारू कार्यकर्ता मो अजहर शेख उर्फ पिंटू को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनीत कर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। अजहर ने इस मनोनयन पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार जताया और कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाउंगा।इस मनोनयन पर राज्य सभा सांसद अहमद अशफाक करीम,पुर्व शिक्षा राज्यमंत्री रामप्रकाश महतो, मुख्य पार्षद लाखो यादव, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य शेख नौशाद आलम,मो शेरू, शेख साजिद सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की।

Previous post विद्यालय में चहारदीवारी नहीं, शुद्ध पेयजल का मामला वीएसएस के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में समस्याओं पर चर्चा।
Next post नल जल का शुद्ध जल से वंचित लोगों ने सड़क पर उतरे विभाग के प्रति जताया आक्रोश।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial