नल जल का शुद्ध जल से वंचित लोगों ने सड़क पर उतरे विभाग के प्रति जताया आक्रोश।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत नयाटोला गांव वार्ड संख्या पांच में नल जल का शुद्ध पानी से वंचित लोगों ने शुद्ध जल की मांग करते हुए सड़क पर उतर विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की। लोगों ने कहा शुद्ध जल मुहैया को लेकर सरकार करोड़ों खर्च की। वार्ड में जलमीनार लगाया गया है, बावजूद हमलोगों को आज तीन साल से शुद्ध जल नहीं मिल रहा है, साथ ही कई घरों में अब तक टुटी की नल भी नहीं लगी है। जिससे हमलोग सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल से वंचित हैं। हम लोग चापाकल का आयरन युक्त पानी पीने को लेकर मजबूर हैं। बताया चापाकल का आयरन युक्त पानी पीकर हमलोगों कई बीमारी के शिकार हो रहे हैं। बताया कई बार विभाग को इसको लेकर सूचना दिया गया। बावजूद हमलोगों के यहां नल जल योजना का पानी नहीं मिल रहा है। हम ग्रामवासी नल जल योजना की शुद्ध पानी से वंचित हैं। बताया नल जल योजना शुरु होने से कई साल बितने को जा रहा है, लेकिन अबतक हमारे गांव में नल जल योजना का शुद्ध पानी नसीब नहीं है। साथ ही कई घरों में अबतक टुटी भी नहीं लगी है, जो विभागीय उदासीनता को दर्शाता है। बताया सरकार एक तरफ हर घर नल का जल योजना शुरू कर घर-घर शुद्ध जल मुहैया करने का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर यह दवा फैल होते नजर आ रही है। पानी तो दुर अबतक टुटी नल नहीं लगी है। मौके पर मो अताउर रहमान, मो नसीम अख्तर आदि ने बताया कि कई बार विभाग को इस समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया गया। पर अब तक कोई पहल नहीं हुआ। वहीं दर्जनों ग्रामीणों ने गांव में नल जल योजना का का पाइप लाइन व टुटी लगाने सहित शुद्ध जल की मांग करते हुए विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी किया। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
