मई महीने में पहले हफ्ते से बैकों में छुट्टी, कुल 12 दिन रहेंगे बैंक बंद
मई महीने में लोगों को 12 दिन की बैंक की बंदी झेलनी पड़ेगी। जो कि मई के पहले हफ्ते से शुरू होने वाली बैंकों की छुट्टी महीने के अंतिम हफ्ते तक चलेगी। मई में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। मई में भीषण गर्मी के बीच में बैंकों का अवकाश चेक करके ही घरों से बाहर निकलें।भारतीय रिजर्व बैंक ने मई महीने में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। मई में ईद, परशुराम जयंती, बुद्ध पूर्णिमा जैसे त्यौहारों की वजह से बैंक कई दिन बंद रहेंगे। मई की शुरुआत ही रविवार की छुट्टी के साथ हो रही है। एक मई को वैसे भी बैंक बंद रहते हैं। अगर मई की गर्मी में आपको भी बैंक के किसी काम को निपटाना है तो कैलेंडर देखकर ही निकलें।
मई में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट : –
1 मई :- मजदूर दिवस/महाराष्ट्र दिवस।
2 मई :- भगवान परशुराम जयंती (कई राज्यों में अवकाश)।
3 मई :- ईद-उल-फितर (पूरे देश में), बसवा जयंती (कर्नाटक), अक्षय तृतीया।
4 मई :- ईद-उल-फितर (तेलंगाना)।
8 मई :- रविवार का अवकाश।
9 मई :- गुरु रवींद्रनाथ टैगोर जयंती (पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा)।
14 मई :- दूसरा शनिवार।
15 मई :- रविवार।
16 मई :- बुद्ध पूर्णिमा (पूरे देश में बैंक बंद)।
22 मई :- रविवार।
24 मई :- काजी नजरुल इस्लाम जन्मदिन (सिक्किम)।
28 मई :- चौथा शनिवार।
29 मई :- रविवार।
More Stories
यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 4.96 लाख का जुर्माना वसूला।
रतन कुमार ओझा (कटिहार) सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार...
मनिहारी-साहिबगंज फेरी सेवा छह माह से बंद, जान जोखिम में डाल गंगा पार कर रहे लोग
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार के कटिहार जिले के मनिहारी घाट और झारखंड के साहिबगंज के बीच चलने वाली ऐतिहासिक...
भूमिहीनों ने आवासीय भूमि बंदोबस्ती के लिए सीओ को दिया आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी अंचल क्षेत्र के बन्दावन गांव निवासी भूमिहीन जशा सूई ने आवासीय भूमि उपलब्ध कराने की...
सरकारी तालाब में कचरे का अंबार, हल्की बारिश में जलमग्न हो जाती है मुख्य सड़कछठघाट के आसपास पसरी गंदगी से ग्रामीण परेशान, जलनिकासी व्यवस्था पर उठे सवाल; साफ-सफाई और स्थायी जलनिकासी की मांग
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर हाटखोला स्थित सरकारी तालाब इन दिनों बदहाल स्थिति का सामना कर रहा...
पीएम आवास ग्रामीण प्लस की सूची से योग्य लाभुकों के नाम हटाने पर मुखियाओं में नाराजगीवंचित परिवारों के नाम दोबारा जोड़ने और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
मो0 काजु (फलका) प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण प्लस 2024 के सर्वे के बाद कई योग्य परिवारों के नाम लाभुकों की...
विधायक डॉ. दुलाल चंद्र गोस्वामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने केक काटकर जताई खुशी, 31 वर्षों के बेमिसाल राजनीतिक सफर की दी शुभकामनाएं
डेस्क (बारसोई) उत्कृष्ट भारत वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों के सौजन्य से कदवा विधानसभा क्षेत्र के माननीय पूर्व सांसद सह वर्तमान...
