खाना बनाते समय लगी आग, छह घर जलकर राख
मो0 काजु (फलका)
फलका थाना क्षेत्र की हथवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 12 में गुरुवार दोपहर खाना बनाने के दौरान लगी आग से तीन परिवारों के छह घर जलकर राख हो गए। आग में नकदी, अनाज, कपड़े, जरूरी कागजात और घरेलू सामान जलने से करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।जानकारी के अनुसार दोपहर में एक घर में खाना बनाया जा रहा था, तभी अचानक आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आसपास के घरों को भी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक छह घरों का सारा सामान जल चुका था।प्रभावित परिवारों की पहचान मसोमात आमना खातून, मो. जियाउल और अंजार आलम के परिवार के रूप में हुई है। घटना की सूचना फलका अंचलाधिकारी सौमी पोद्दार को दी गई। सीओ ने राजस्व कर्मचारी को मौके पर भेजकर क्षति का आकलन करने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सरकारी प्रावधान के अनुसार पीड़ित परिवारों को मुआवजा और राहत सहायता दी जाएगी।
More Stories
कटिहार में 262 वाहनों का चालान, 10 लाख रुपये से अधिक जुर्माना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का विशेष वाहन जांच अभियान जारी है।...
बारसोई-स्टेशन सड़क का विधायक संगीता देवी ने किया निरीक्षण, जल्द मरम्मत का दिया निर्देश
मो0 सनाउल्लाह| (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई बाजार से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को...
फलका में 2.20 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकदी भी बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के निसुंद्रा बंगाली टोला में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते...
आबादपुर की राजस्व कचहरी खंडहर में तब्दील, जीर्णोद्धार की मांग तेज
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड के आबादपुर थाना के समीप स्थित प्राचीन राजस्व कचहरी भवन आज जर्जर होकर खंडहर में...
दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सीसीटीवी लगाने पर जोर।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) दुर्गापूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर में शांति समिति...
हटिया घाट पर गंगा में डूबने से 24 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी के हटिया घाट पर गंगा नदी में डूबने से आशु चौधरी (24) की मौत हो...
