June 20, 2026

उत्तरी मुरादपुर पैक्स गोदाम का बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 34 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर गठित जांच टीम के तहत बरारी प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार धीरज ने रविवार को कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत स्थित पैक्स गोदाम का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने धान अधिप्राप्ति की स्टॉक पंजी का भौतिक रूप से गोदाम में रखे धान के बोरों से मिलान किया। साथ ही गोदाम की व्यवस्था, भंडारण की स्थिति एवं अन्य संबंधित बिंदुओं की बारीकी से जांच की गई।इस संबंध में बीडीओ धीरेंद्र कुमार धीरज ने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर पैक्स गोदाम का निरीक्षण किया गया है। जांच के उपरांत स्टॉक पंजी में दर्ज 86.550 मीट्रिक टन धान का भंडार भौतिक रूप से सही पाया गया।निरीक्षण के दौरान मौके पर बीसीओ कपिल देव कुमार, पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, किसान अजीत शाह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Previous post मूल निवासी संघ कटिहार इकाई द्वारा गोष्ठी का आयोजन।
Next post धनगामा सामुदायिक भवन में किसान पंजीकरण शिविर का आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial