धनगामा सामुदायिक भवन में किसान पंजीकरण शिविर का आयोजन।
कटिहार (प्रवीण कुमार)
कदवा प्रखंड के धनगामा पंचायत के सामुदायिक भवन में किसान पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। धनगामा पंचायत के समाजसेवी सह भाजपा नेता चमरू यादव ने शिविर संचालन में अहम भूमिका निभाया। चमरू यादव ने पंचायत के प्रत्येक घर में घूम-घूम कर किसानों को इस शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए लाया और अधिक से अधिक संख्या में स्थानीय किसानों को किसानों का पंजीकरण करने में काफी सहयोग किया। स्थानीय समाज सेवी सह भाजपा नेता चमरू यादव हमेशा समाज के हित में बढ़-चढ़कर कार्य करते आ रहे हैं।जिसके कारण इनकी पहचान आसपास के क्षेत्र में भी बढ़ गया है।स्थानीय समाज सेवी चमरू यादव ने बताया कि शिविर 17 से 21 जनवरी तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। और शिविर में अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण कार्य कराया जाएगा। शिविर में मुख्य रूप से कृषि समन्वयक अमित कुमार, राजस्व कर्मचारी अभय कुमार, विशेष सर्वेक्षण अमीन अर्णव राज, विकास मित्र शंकर प्रसाद राय, जिविका से विनोद कुमार किस्कू तथा अन्य कर्मचारी गण भाग लिये। इस शिविर में समाज सेवी चमरू यादव के अलावे वसीम अख्तर, मोहम्मद नासिर, अग्र मोहन शर्मा,अल्ताफ राय,बैजनाथ शर्मा, अरुण शर्मा आदि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भाजपा नेता चमरू यादव ने बताया कि किसान पंजीकरण शिविर 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक चलाए जा रहे हैं। जो सभी पंचायतों में विशेष अभियान के तहत आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि PM-KISAN और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। किसान आधार कार्ड,मोबाइल नंबर और जमीन के कागजात (रसीद, एलपीसी) के साथ शिविर या वसुधा केंद्र पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
