बी डी ओ ने स्वच्छता को लेकर कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली की अध्यक्षता में आयोजित किया गया । डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डंडखोरा पंचायत में लोहिया स्वच्छ कार्यों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। वही बैठक में जिला सहायक परियोजना पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार भी मौजूद थे। सर्वप्रथम प्रखंड विकास अधिकारी के द्वारा मौजूद डंडखोरा पंचायत के पंचायत सचिव से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत चल रहे कार्यों जिसमें डोर टू डोर कचड़ा उठाव वैसे वार्ड जिसमे स्वच्छता कर्मी चयन के बाद कार्य करने के इनकार करने पर नए सिरे से नियमानुसार चयन करने ग्राम पंचायत क्रियान्वयन समिति के खाता में जिला से हस्तांतरित की गई राशि को व्यय करने तथा उपयोगिता प्रमाण पत्र अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करने के अलावे मानव बल का मानदेय भुगतान सहित पंचायत में सामुदायिक सोख्ता निर्माण में तेजी लाने सहित सभी दस्तावेज का संधारण सही तरीके से करने का निर्देश दिया गया। वहीं बैठक के मौजूद स्वच्छता पर्यवेक्षक, जांच कर्मी ,आवास सहायक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वैसे व्यक्ति जिनके द्वारा शौचालय का निर्माण किया गया है उन्हें चिन्हित करते हुए आवेदन प्राप्त करें तथा ससमय उनको प्रोत्साहन राशि का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। सहायक परियोजना पदाधिकारी ने पंचायत सचिव को निदेशित करते हुए सामुदायिक सोख्ता निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य रूप से पंचायत सचिव उपेंद्र मंडल, प्रखंड समन्वयक नीरज कुमार, स्वच्छता पर्वेक्षक मोहम्मद मिट्ठू आलम , कचहरी सचिव वंदना कुमारी, कार्यपालक सहायक अशोक कुमार झा मौजूद थे।
More Stories
काफी हंगामादार रही प्रखंड सूत्रीय बैठक
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में बुधवार को बीस सूत्री की सामान्य बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता...
सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक विभिन्न एजेंडा पर लगी मुहर
(डेस्क| बारसोई) बारसोई नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बिमला देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित...
अनुशासनहीनता के आरोप में लोजपा(रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
बलरामपुर (डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने संगठन में बढ़ती अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी विरोधी बयान देने...
गुरु पूर्णिमा पर मनिहारी गंगातट पर उमड़ी भीड़, सुविधाओं के अभाव से श्रद्धालुओं को हुई परेशानी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी गंगातट पर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों...
गुरु पूर्णिमा पर मनिहारी के महर्षि मेही आश्रम में भंडारा, श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया पर्व
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को मनिहारी स्थित महर्षि मेही आश्रम में श्रद्धा और...
श्रावणी मेले को लेकर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज, सीओ-थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावणी मेले के मद्देनजर मनिहारी गंगातट पर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की...
