June 26, 2026

दूसरे चरण के मतदान से पहले मनिहारी में वाहनों की धरपकड़ तेज, प्रशासन सतर्क।

Read Time:1 Minute, 34 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारी अंतिम चरण में पहुँच गई है। मतदान कर्मियों, अधिकारियों और सुरक्षा बलों को सुरक्षित रूप से मतदान केंद्रों तक पहुँचाने के लिए पर्याप्त वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को मनिहारी प्रखंड के अंबेडकर चौक सहित नवाबगंज, नारायणपुर फोरलेन और हसवर चेक पोस्ट पर वाहनों की व्यापक जांच और अधिग्रहण अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सनत कुमार के नेतृत्व में बीपीआरओ सोनू गुप्ता और अन्य कर्मियों की टीम सड़कों पर उतरकर कार्रवाई कर रही है। प्रशासन का कहना है कि दूरस्थ क्षेत्रों तक पोलिंग पार्टियों और सुरक्षा बलों को पहुँचाने के लिए छोटे-बड़े वाहनों की पर्याप्त संख्या आवश्यक है। वहीं, अभियान के दौरान वाहन मालिकों के साथ कुछ नोकझोंक की स्थितियाँ भी बनीं, लेकिन अधिकारियों ने सहयोग की अपील की है।

Previous post मकई चोरी के मामले में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा।
Next post अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के नेता डॉ0शकील अहमद खान के प्रचार के लिए पहुंचे कदवा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial