अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के नेता डॉ0शकील अहमद खान के प्रचार के लिए पहुंचे कदवा
कदवा चुनाव कार्यालय में नेताओं का किया स्वागत नेताओं ने किया चुनावी चर्चा ।
प्रवीण कुमार(कदवा)
अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सह महिला कांग्रेस की प्रभारी जेबा खान,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाकुल्लाह खान, अखिल भारतीय कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के सलाहकार परिषद के सदस्य अनूप वर्मा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह टीम कोऑर्डिनेटर सलमान खान कदवा पहुंचे। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं अंतर राज्य स्तरीय नेता कदवा विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर कांग्रेस से प्रत्याशी डॉक्टर शकील अहमद को चुनाव में सहयोग के लिए पहुंचे हैं।इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सह विधायक डॉ शकील अहमद खान ने कदवा चुनाव कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण का स्वागत किया। राष्ट्रीय स्तर के कांग्रेस नेता डॉ शकील अहमद खान के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगें । चुनाव कार्यालय कदवा में विशेष रूप से चुनावी रणनीति पर चर्चा किया गया। डॉक्टर शकील अहमद खान ने दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश से आये हुए कांग्रेस नेता को कदवा विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इस क्षेत्र में चुनाव किस गणित से होता है। इसके बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। कार्यालय में सभी एक स्वर से डॉक्टर शकील अहमद खान को भारी मतों से विजयी बनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सह महिला कांग्रेस की प्रभारी जेबा खान,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशफाकुल्लाह खान, अखिल भारतीय कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के सलाहकार परिषद के सदस्य अनूप वर्मा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह टीम कोऑर्डिनेटर सलमान खान ने विस्तार पूर्वक चर्चा किया। इस अवसर पर पार्टी के ऑब्जर्वर तनवीर हुसैन,शाबिया,बिंदा प्रजापति,सीमा भारती, पूर्व जिला पार्षद नौशाद आलम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गंगा नंद सिंह,मोहम्मद तौहीद आलम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
