June 26, 2026

मकई चोरी के मामले में दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ा।

Read Time:1 Minute, 15 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र में बुधवार को बल्थी महेशपुर क्षेत्र के मक्का व्यापारी प्रमोद कुमार जायसवाल के गोदाम से चोरी की घटना ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया श्रीराम धर्म कांटा के पास स्थित “जायसवाल ट्रेडर्स” में मंगलवार की देर रात दो किशोरों को चोरी के संदेह में पकड़ा गया।व्यापारी ने बताया कि देर रात हलचल सुनाई देने पर शक के आधार पर बगल के गांव नवाबगंज पूरब टोला के दो किशोर की तलाशी ली गई। पूछताछ में दोनों ने एक-दूसरे पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि “तुमने ही कहा था कि मकई बेचकर पंजाब चलेंगे।”कड़ी पूछताछ के बाद चोरी किए गए छह बोरे मक्का में से चार बोरे बरामद कर लिए गए, जिन्हें गांव के ही एक व्यक्ति के जलावन घर में छिपाया गया था। जिससे बरामद किया गया।।

Previous post चार वर्षीय बालक के लापता होने का मामला, दो गिरफ्तार
Next post दूसरे चरण के मतदान से पहले मनिहारी में वाहनों की धरपकड़ तेज, प्रशासन सतर्क।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial