November 10, 2026

हुल दिवस पर फुटबॉल टूर्नामेंट में बंगाल टीम ने मारी बाजी

Read Time:1 Minute, 1 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड के कुमारीपुर पंचायत अंतर्गत बेरगाछी गांव में हुल दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बंगाल और केहुनीया टीम के बीच खेला गया, जिसमें बंगाल ने पेनल्टी शूटआउट में 7 गोल से रोमांचक जीत दर्ज की। इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन हर वर्ष 30 जून को हुल दिवस पर होता है। आयोजन समिति में प्रधान महेश मरांडी, राम तल्लू मुर्मू, सावन,जेठा हेंब्रम समेत कई सदस्य शामिल रहे। दर्शकों की भारी भीड़ मौजूद रही।

Previous post भाजपा कटिहार नगर पश्चिम मंडल की बैठक आयोजित ।
Next post स्वास्थ्य विभाग के भाव्या एप पोर्टल का प्रशिक्षण तथा रिव्यू मीटिंग का हुआ आयोजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial