स्वास्थ्य विभाग के भाव्या एप पोर्टल का प्रशिक्षण तथा रिव्यू मीटिंग का हुआ आयोजन
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुर्सेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे सोमवार को चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल के अध्यक्षता में भाव्या एप पोर्टल का प्रशिक्षण तथा रिव्यू मीटिंग क्षेत्रीय सीएचओ ,एनम के साथ आयोजित किया गया।वहीं जानकारी देते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अमरलाल ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य था कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यक्रमों को आम जनों तक पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि सभी को निर्देश दिया गया है कि सभी एनएम,सीएचओ भाव्या एप पोर्टल के माध्यम से स्कैन एंड शेयर कर लाभार्थी को ओपीडी का लाभ दिलाएंगे एवं भाव्या पोर्टल पर सभी प्रकार का रिपोर्ट प्रतिदिन संधारित करना सुनिश्चित करेंगे साथ ही सभी कोई अपने कार्य स्थल पर समय पहुंचें तथा स समय तक क्षेत्र में रहेंगे। तथा ड्यू टू आवर में हमेशा ड्रेस कोड में रहना सुनिश्चित करें। अन्यथा जांच में पकड़े जाने पर या शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।वही बच्चों को आर आई को लेकर सभी एनम को दिशा निर्देश दिया गया है।अपने-अपने केंद्रो पर बच्चों को समय-समय पर नियमित आर आई टीकाकरण करें ।एक भी बच्चा नहीं छूटना चाहिए। जिसको लेकर दिशा निर्देश दिया गया ।इस मौके पर प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह,एनमी सुनील शाह,सभी सीएचओ एनम आदि मौजूद थे।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
