November 10, 2026

भाजपा कटिहार नगर पश्चिम मंडल की बैठक आयोजित ।

Read Time:1 Minute, 33 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद के आवास पर भारतीय जनता पार्टी, कटिहार नगर पश्चिम मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार पासवान उर्फ बबलू की अध्यक्षता में आहुत की गई।बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शोभा जयसवाल, मंडल महामंत्री मनीष घोष, संजय दुबे, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, प्रशांत कुमार,रंजीत कुमार, वीरेंद्र साह,गौतम राय, राज किशोर यादव, रामकृष्ण झा, नेहा किरण के साथ ही बड़ी संख्या में मंडल के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।बैठक में बूथ सशक्तिकरण के तहत मंडल के पंद्रह वार्ड के वार्ड अध्यक्ष एवं प्रभारी की घोषणा की गई।नव चयनित वार्ड अध्यक्ष एवं प्रभारी का माला पहनाकर स्वागत करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने उन्हें उनके दायित्व से अवगत कराते हुए पूरे मनोयोग से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Previous post लायंस क्लब कटिहार ने 150 बच्चों का आँखों की निःशुल्क जांच।
Next post हुल दिवस पर फुटबॉल टूर्नामेंट में बंगाल टीम ने मारी बाजी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial