November 9, 2026

भारत स्काउट और गाइड ने मनाया आजादी के अमृत महोत्सव

Read Time:1 Minute, 42 Second

कटिहार (प्रवीण कुमार)

भारत स्काउट और गाइड जिला कटिहार के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा यात्रा जिला कला संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता ने भारत स्काउट और गाइड कटिहार के बैनर तले तिरंगा यात्रा को रवाना किया। जो महेश्वरी एकेडमी से निकल कर सड़क के मुख्य मार्ग होते हुए इंदौर स्टेडियम में संपन्न हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला सचिव संजय कुमार, जिला संगठन आयुक्त स्काउट राम बाबू,राज्य संगठन आयुक्त सह जिला संगठन आयुक्त गाइड प्रियंका कुमारी,जिला प्रशिक्षण आयुक्त काशी प्रसाद चौहान आयुक्त, जिला प्रशिक्षक संजय सिंह,रोवर लीडर सह एसोसिएशन ऑफ टॉप एचीवर स्काउट राजेश वर्मा, विजय प्रकाश विद्यालय प्रधान, महेश्वरी एकेडमी सुजीत कुमार झा शिक्षक, स्काउट मास्टर सूरज कुमार के साथ साथ 40 स्काउट और 40 गाइड आदि की उपस्थिति गरिमामयी रही । इस अवसर पर राज्य संगठन आयुक्त सह जिला संगठन आयुक्त गाइड प्रियंका कुमारी के द्वारा तिरंगा प्रतिज्ञा भी सभी को दिलाई गई।

Previous post रक्षाबंधन पर ससुराल आए युवक का शव बरामद
Next post नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial