November 9, 2026

नेशनल पब्लिक स्कूल मनिहारी में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

Read Time:1 Minute, 5 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व उत्सवधर्मिता और संस्कृति से अवगत कराने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक न्यासी रामेश्वर पांडेय ने किया तथा संचालन उप-प्राचार्य जय नारायण राय ने किया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसमें प्रणिका, तान्या, टिया, अन्वी, मुस्कान, अनुष्का, अनिका, दित्या और दिव्यांश ने सभी का दिल जीता। निर्णायक रुमा गुहा व स्वेता कुमारी ने विजेताओं की घोषणा की। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Previous post भारत स्काउट और गाइड ने मनाया आजादी के अमृत महोत्सव
Next post मनिहारी में सघन वाहन चेकिंग, 16 वाहनों पर 20 हजार का चालान
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial