May 25, 2026

प्राणपुर चौक में धूमधाम से मनाया गया भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि

Read Time:1 Minute, 46 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर प्रखंड के अंबेडकर चौक पर स्थिति वुधवार को मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह के अध्यक्षता में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 58 वी पुण्यतिथि मनाया गया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह और महागठबंधन के नेताओं एवं राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि तारिक अनवर,कार्यकर्ताओं द्वारा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित की गई। इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास एवं जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह के द्वारा कार्यकर्ताओं को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रकाश डालते हुए कई महत्वपूर्ण बातों पर जानकारी दी गई। उक्त कार्यकर्ताओ से कहा कि वर्तमान में महागठबंधन के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सारे नीति को भारत की महोत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन किया था। मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी रामानुज, पीटीए वरुण कुमार, कांग्रेस के युवा प्रखंड अध्यक्ष बंटी पासवान, रमेश कुमार मंडल समाज सेवी आदि मौजूद थे।

Previous post परिवार नियोजन के स्थायी साधनों में बेहतर है पुरुष नसबंदी : सिविल सर्जन
Next post विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए विधान पार्षद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial