दहियारगंज गांव के महाराज स्थान में मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन ।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के दहियारगंज गांव स्थित महाराज स्थान में सोमवार को मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया। बताया सभी ग्रामीणों की सहयोग से महाराज स्थान में मंदिर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसको लेकर भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण की कार्य शुरू किया गया। मुखिया रानी देवी, दिलीप मंडल व राजेश मंडल ने बताया कि सभी ग्रामीणों की सहयोग से मंदिर निर्माण को लेकर आज भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के पश्चात मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। बताया यहां फूंस की झोपड़ी में महाराज बाबा की सदियों से पूजा अर्चना करते आ रहे हैं, आज मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया है। साथ ही कहा कि महाराज बाबा की मंदिर नहीं थी फूस की झोपड़ी में ही महाराज बाबा की पूजा की जाती रही है, लेकिन महाराज बाबा की कृपा से हम सभी ग्रामीण मिलकर मंदिर निर्माण कार्य भूमि पूजन कर प्रारंभ किए हैं। पहले हम सभी ग्रामीण फूस की झोपड़ी में ही महाराज बाबा की पूजा अर्चना करते आ रहे हैं, लेकिन कभी-कभी आंधी तूफान इस प्रकार आती है कि झोपड़ी तितर-बितर हो जाती है। जिसको देखते हुए महाराज बाबा की कृपा से ग्रामीणों के सहयोग से आज भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि कमलेश मंडल, जय प्रकाश मंडल सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
