नेशनल गेम्स में भाग लेने वाली बिहार बॉक्सिंग टीम गोवा रवाना।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
37वीं नेशनल गेम्स में भाग लेने के लिए बिहार बॉक्सिंग टीम आज पटना से गोवा के लिए रवाना हुई। बिहार बॉक्सिंग संग के सचिव राजीव कुमार सिंह ने बताया कि नेशनल गेम्स में भाग लेने वाले टीम का मैनेजर बबन कुमार झा एवं कोच व्यास चौधरी बनाए गए हैं। जबकि बिहार से रेफरी के रूप में अंजनी एवं खिलाड़ी के रूप में मुरली कुमार शामिल हो रहे हैं। कटिहार जिला क्रीड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि बबन कुमार झा प्रदेश भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक के साथ-साथ बिहार बॉक्सिंग संघ के उपाध्यक्ष भी हैं। बिहार बॉक्सिंग टीम में शामिल सभी को पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, विधायक निशा सिंह, कविता पासवान, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चौधरी, जिला अध्यक्ष मनोज राय, लखी महतो, फुटबॉल संघ दिलीप कुमार शाह, ताइक्वांडो के अध्यक्ष मनोज सिंह, टेबल टेनिस के सचिव जयप्रकाश शर्मा, बैडमिंटन के सचिव संजीव सिंह, अनंत भारती, सतीश कुशवाहा, कटिहार जिला क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक अमित कुमार अमित गौरव, पंकज पासवान, संतोष राय, अंजय राय सोनू खान सुमन सिंह ने सबों को बधाई दी है एवं बिहार टीम अच्छा प्रदर्शन करें इसकी शुभकामनाएं दी है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
