September 15, 2026

बीपीएससी में 57 वां रैंक लानेवाली रानी कुमारी को महापौर ने दी बधाई ।

Read Time:1 Minute, 8 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

शहर की वार्ड नम्बर 25 रामनगर निवासी गुलाब चंद्र मंडल प्रधान अध्यापक मध्य विद्यालय कुरेठा की पुत्री रानी कुमारी ने बीपीएससी के परीक्षा में 57वां रैंक पाकर एसडीएम के पद पर हुई नियुक्त को लेकर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने उनके आवास रामनगर में जाकर रानी कुमारी से मिलकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने बताया कि कटिहार की बेटी ने कटिहार सहित पूरे बिहार का नाम रोशन किया है।आने वाले समय में कटिहार की और भी लड़कियां इस मुकाम पर हासिल होगी। रानी कुमारी सहित अन्य सभी लोगों को जिन्होंने यूपीएससी का एग्जाम पास किया है। सबों को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Previous post नेशनल गेम्स में भाग लेने वाली बिहार बॉक्सिंग टीम गोवा रवाना।
Next post शोक संतृप्त परिवार से मिले पूर्व विधायक पूनम पासवान ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial