September 16, 2026

एएनम मौजूद नहीं रहने से प्रसव कराने पहुंचे मरीजों को डाक्टर ने किया रेफर, मरीजों में आक्रोश।

Read Time:3 Minute, 28 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज में रविवार की रात्रि एएनएम नहीं रहने से प्रसव कराने पहुंचे मरीजों को डाक्टर ने रेफर कर दिया, जिसको लेकर मरीजों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति काफी आक्रोश देखा गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के लचर व्यवस्था के कारण प्रसव कराने पहुंचे कई मरीजों को वापस लौटना पड़ा। मुमताज बेगम, सकीला खातुन, मीना देवी सहित मरीज व परिजनों ने बताया कि हमलोग आशा के साथ प्रसव कराने हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे हैं, लेकिन यहां एएनएम मौजूद नहीं है, एएनएम उपस्थित नहीं रहने के कारण ड्यूटी में मौजूद डाक्टर अरुण कुमार ने हम सभी मरीजों को सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया। मौके पर मीना देवी ने बताया कि हम गरीब लाचार लोग हैं, अपनी बेटी को प्रसव कराने के लिए अस्पताल आए हुए हैं पर यहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया बताया जा रहा है की अस्पताल में एएनएम मौजूद नहीं है। बताया लगभग 2 बजे दिन से ही हमलोग अस्पताल में भर्ती हैं और अचानक रात्रि बिना प्रसव किए हमलोगों को रेफर किया जा रहा है। हम गरीब लाचार औरत इतनी रात कहां जाएं। मौके पर लाचार गरीब मरीजों की बेबसी इनके चेहरे से साफ झलक रही थी। एक तरफ सरकार समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का दावा करती है। आज दूसरी तरफ रात्रि पहर में प्रसव कराने पहुंचे मरीजों को एएनएम की अनुपस्थिति के कारण सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया जाता है। जो विभागीय लापरवाही को साफ दर्शाता है। मौके पर मामले को लेकर ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर अरुण कुमार ने बताया कि रात्रि 8:00 बजे तक आएएनएम मौजूद थी, उसके बाद वह चली गई। जिसकी ड्यूटी थी वह एएनएम ड्यूटी में नहीं आई। जिसको लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर आरसी ठाकुर को इसकी जानकारी दी गई।जिसमें डॉक्टर अरुण कुमार ने बताया कि प्रभारी महोदय के द्वारा बताया गया की अन्य एएनम से संपर्क कर उन्हें बुला लीजिए, लेकिन जो ड्यूटी कर एएनम गई हुई थी. वह नहीं आई और अन्य एएनएम से संपर्क नहीं हो सका। जिसकी जानकारी पुनः प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी गई। जिसको लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि जब कोई आएएनएम मौजूद नहीं है तो प्रसव कराने पहुंचे मरीजों को सदर अस्पताल रेफर कर दीजिए। जिसको देखते हुए अस्पताल में प्रसव कराने पहुंचे मरीजों को रेफर कर दिया गया।

Previous post नल जल का शुद्ध जल से वंचित लोगों ने सड़क पर उतरे विभाग के प्रति जताया आक्रोश।
Next post नेशनल गेम्स में भाग लेने वाली बिहार बॉक्सिंग टीम गोवा रवाना।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial