बिहार: आलु-प्याज़ बेचकर पिता ने पढ़ाया, दोनों बेटियों ने दारोगा बनकर पिता की मेहनत सफल कर दी
बिहार के ज़िला नवादा की दो बहनों ने मेहनत और लगन की एक नई कहानी लिखी है। यहां दो बहनों ने बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (Bihar Police Subordinate Services Commission, BPSSC) की परीक्षा पास की और पूरे ज़िले के लिए मिसाल बन गई. प्रिया और पूजा ने अपने माता-पिता का मान बढ़ा दिया।दोनों बहनों की सफ़लात इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों के पिता ने उ्हें आलू-प्याज़ बेचकर पढ़ाया। ABP Live के लेख की मानें प्रिया और पूजा की सफ़लता की खबर सुनकर पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रिया और पूजा के पिता ने बहुत सारी मुश्किलों का सामना करके दोनों को पढ़ाया। दोनों के पिता मदन साव आलू-प्याज़ बेचकर परिवार का गुज़ारा चलाते हैं. पिता के त्याग और मेहनत को दोनों बहनों ने सार्थक कर दिया। पूजा और प्रिया ने गरीबी को काफ़ी नज़दीक से देखा है। घर पर रहकर दोनों ने दिन-रात एक करके मेहनत की। पिता को रेहड़ी पर आलू-प्याज़ देखते हुए उन्होंने ये तय कर लिया था कि वो कुछ ऐसा करेंगी जिससे देशभर के लोग उनके पिता को जानें। प्रिया कुमारी ने 2013 में प्रोजेक्ट कन्या मध्य विद्यालय पकरीबरावां से मैट्रिक की पास किया, उन्होंने 77% अंक हासिल किए थे. उन्हें दूसरे अटेम्पट में सफ़लता मिली. वहीं पूजा कुमारी ने 2014 में हाई स्कूल पकरीबरावां से 66% अंक के साथ मैट्रिक पास किया। उन्हें पहले ही अटेम्पट में सफ़लता मिल गई.प्रिया और पूजा को भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं ।
More Stories
हसनगंज में बिजली की आंख-मिचौली से उपभोक्ता परेशान, भीषण गर्मी में बढ़ी परेशानी
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में बीते शनिवार की रात से बिजली की आंख-मिचौली ने विद्युत उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा...
अंतिम सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, सेवा भाव से श्रद्धालुओं को शरबत वितरण, पप्पी सिंह ने की भोलेनाथ की पूजा
डेस्क (हसनगंज) सावन की पवित्र अंतिम सोमवारी पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन भारीडीह शिव मंदिर में आस्था...
श्रावण की अंतिम सोमवारी पर शिवालय में गूंजे भक्ति के स्वर।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) श्रावण मास की अंतिम एवं चौथी सोमवारी के अवसर पर मनिहारी स्थित सार्वजनिक शिवसेना मंदिर में...
गणपति महोत्सव की तैयारियां तेज, नव युवा संघ की बैठक में पदाधिकारियों का चयन।
फलका (मो0 काजु) आगामी गणपति महोत्सव 2026 के भव्य आयोजन को लेकर नव युवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार...
भोले बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, फलका मुख्यालय में सजा भव्य धार्मिक मेला
फलका (मो0 काजु) सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की...
बाबा गोरखनाथ धाम में शिव-पार्वती का हुआ गठबंधन, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर
डेस्क (बारसोई) कटिहार जिले के प्रसिद्ध बाबा गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में रविवार की शाम धार्मिक उल्लास का माहौल रहा।...
