लायंस क्लब कटिहार ने 150 बच्चों का आँखों की निःशुल्क जांच।
कटिहार( प्रवीण कुमार)
लायंस क्लब कटिहार ने बच्चों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।अपने सम्बोधन कई क्लब सचिव लायन बबिता गुप्ता ने कहा कि बच्चों की आँखों की जाँच समय समय पर करा लेनी चाहिए।उनके अविभावक एवं टीचर को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे दिखने मे किसी तरह की परेशानी तो नही बता रहे। क्लब के पीआरओ लायन संतोष गुप्ता ने बताया कि स्कूल के लगभग 150 बच्चे के आँखों की जांच की गई।लायंस हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर लायन पंकज पूर्वे ने कहा कि नेत्र जांच शिविर का उद्द्येश्य बच्चों के आँखों की जांच करना है वैसे बच्चे जो पीछे बैठते है। और बोर्ड नही देख पाते इस वजह से वे पढ़ाई मे अन्य बच्चों एक पीछे रह जाते। मौके पर उपस्थित कोषाध्यक्ष लायन पुरुषोत्तम मोदी एवं पूर्व अध्यक्ष लायन जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि ऐसे कई बच्चे चिन्हित किये गये जो नेत्र रोग के शिकार है। उन्हे चिकित्सक ने बेहतर इलाज की सलाह दी। जांच कर रहे ऑप्टो लवली एबं अनन्या ने संयुक्त रूप से कहा कि बच्चों की आँखों के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी है।प्रकाश संवेदन को बनाये रखने के किये यह जरूरी है। और यह ड्राइनेस को रोकता है। उन्होंने कहा कि विटामिन ए के लिए गाजर, शकरकंद, पालक, ब्रोकली, कद्दू आदि का सेवन करनी चाहिए। लायन पंकज पूर्वे ने बताया कि बच्चे विटामिन सी के साथ विटामिन ई के लिए आंवला,आँवला,टमाटर,नीम्बू, अमरुद,मूंगफली,बादाम आदि का सेवन करें जो अति आवश्यक है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष लायन अवंतिका परमार, सूरज चौधरी के साथ सदस्यों मे अपर्णा जायसवाल, कुमार रवि आदि उपस्थित थे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
