August 25, 2026

नल जल योजना से वंचित लोगों ने सड़क पर उतर जताया आक्रोश

Read Time:2 Minute, 49 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत पीरुपीपडा़ गांव वार्ड संख्या पन्द्रह में नल जल योजना से वंचित लोगों ने शुद्ध जल की मांग करते हुए सड़क पर उतर विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी किया। बताया एक तरफ पुरे प्रखंड में नल जल योजना का शुद्ध जल मुहैया कराई जा रही है, लेकिन हमारे गांव में अबतक नल जल योजना नहीं पहुंची है। पानी तो दुर नल जल योजना की पाइपलाइन तक नहीं हुआ है। बार-बार नल जल योजना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर विभागीय स्तर पर अधिकारियों को कहा गया, लेकिन आजतक इस पर कोई पहल नहीं हुआ है। बताया गांव में हमलोग चापाकल का आयरनयुक्त पानी पीने को मजबूर हैं। साथ ही आयरन नियुक्त पानी पीकर हम ग्रामीण वासी कई बीमारी के शिकार हो रहे हैं लेकिन हमारी समस्या से किसी भी अधिकारी को कोई लेना देना नहीं है, जबकि सरकार समय-समय पर स्थानीय पदाधिकारी से योजनाओं की धरातल स्थिति की जांच करवाती है, लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति की जाती है और जांच कागजों में सिमट कर रह जाती है। हमलोग सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल से आज कोशों दूर हैं। बताया सरकार एक तरफ शुद्ध जल मुहैया कराने को लेकर हर घर नल का जल योजना शुरू कर घर-घर शुद्ध जल मुहैया करने का दावा कर रही है, लेकिन धरातल पर यह दवा फैल होते नजर आ रही है।पानी तो दुर अबतक टुटी नहीं लगी है। मौके पर मसोमात पुरनी देवी, नेमिया देवी, रचना कुमारी, मंदोदरी कुमारी, अरविंद महतो, कुसमी देवी, रामविलास महतो, सत्यनारायण महतो, मनोहर कुमार, संजय महतो, रमणी देवी, आदि ने बताया कि कई बार विभाग को इस समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया गया। पर अब तक कोई पहल नहीं हुआ। वहीं दर्जनों ग्रामीणों ने गांव में नल जल योजना का का पाइप लाइन व टुटी लगाने सहित शुद्ध जल की मांग करते हुए विभाग के प्रति जमकर नारेबाजी किया।

Previous post बिहार भाजपा के सह प्रभारी के निधन पर भाजपा नेताओं शोकाकूल
Next post 18 सूत्री मांगों को लेकर रसोईया संघ ने किया प्रदर्शन, सरकार के विरोध में की जमकर नारेबाजी।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial