June 25, 2026

भाजपा ग्रामीण मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित

Read Time:4 Minute, 7 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

भाजपा ग्रामीण मंडल कार्य समिति की बैठक पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद के आवास पर आहुत की गई।बैठक की अध्यक्षता नव मनोनीत अध्यक्ष गौतम वर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष शोभा जायसवाल, कटिहार विधानसभा प्रभारी अरुण कुमार सिंह, पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव,रंजना झा,सीमा झा,पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय कुमार दास, नवगठित कार्य समिति के उपाध्यक्ष- प्रभु नाथ सिंह, शंकर प्रसाद पासवान,अरविंद पोद्दार, सिकंदर साह, जयप्रकाश गुप्ता तथा अशोक सिंह, महामंत्री- लाल सिंह एवं भुवन मंडल मंत्री -सोनी देवी अरुणा देवी,सरिता किसकु ,रीता देवी, कुन्नू झा एवं प्रतिभा सिन्हा कोषाध्यक्ष- सुरेश गोस्वामी, कार्यालय मंत्री विक्रम साह के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस अवसर पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ग्रामीण मंडल के नवगठित कार्य समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए बूथ सशक्तिकरण एवं पार्टी द्वारा निर्धारित विविध कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ता के आधार पर कार्य करने वाली पार्टी है। संगठन की सबसे नीचे की इकाई बूथ है। चुनावी विजय एवं पार्टी के द्वारा समाज को जोड़ने वाले कार्यक्रमों की सफलता का आधार बूथ इकाई ही है ।इसके सशक्तिकरण से ही हम पार्टी को मजबूत और आने वाले विधानसभा चुनाव में सफलता के शीर्ष को प्राप्त कर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का बिहार बनाने में सफल होंगे।बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री महामंत्री गोविंद अधिकारी ने बूथ सशक्तिकरण के विविध आयामो यथा- बीएलओ-2, व्हाट्सएप ग्रुप, प्रभावी मतदाता प्रमुख, मन की बात प्रमुख, महिला प्रमुख, युवा प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, सामाजिक श्रेणी प्रमुख, बूथ स्तरीय-06 कार्यक्रम प्रमुख, के चयन प्रक्रिया का विस्तार से चर्चा करते हुए इसे सशक्त बनाने हेतु कई सुझाव भी दिए। इनके अतिरिक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री निखिल कुमार चौधरी पूर्व जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव तथा पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय दास ने भी बैठक को संबोधित करते हुए चुनावी वर्ष होने के कारण पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से तय समय सीमा के अंदर पार्टी द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु निरंतर कार्यशील रहने को प्रेरित किया।

Previous post मनिहारी से ‘माई बहिन मान योजना’ की हुई भव्य लॉन्चिंग, दर्जनों महिलाएं हुई शामिल
Next post मनिहारी पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial