June 25, 2026

मनिहारी से ‘माई बहिन मान योजना’ की हुई भव्य लॉन्चिंग, दर्जनों महिलाएं हुई शामिल

Read Time:1 Minute, 44 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के आवासीय परिसर में मंगलवार को ‘माई बहिन मान योजना’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव एवं महिला जिलाध्यक्ष आम्रपाली यादव ने संयुक्त रूप से योजना की लॉन्चिंग की। इस दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी रही।महिला जिलाध्यक्ष आम्रपाली यादव ने बताया कि यह योजना महागठबंधन शासित राज्यों में पहले से संचालित है, और अब इसे बिहार में भी लागू करने की तैयारी है। अगर आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो बिहार की पात्र महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत प्रतिमाह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आज से योजना का ऑनलाइन पंजीकरण भी शुरू हो गया है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि महिलाएं 8800023525 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। मौके पर महिला उपाध्यक्ष निखत परवीन, महासचिव नूरी खातून, पार्षद सुल्ताना प्रवीण सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Previous post कुर्सेला में धुमधाम से मनाया वट सावित्री
Next post भाजपा ग्रामीण मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial