June 25, 2026

मनिहारी पुलिस ने दो मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 5 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मनिहारी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कांड संख्या 145/25 के तहत दिलारपुर निवासी निर्मल यादव को मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में एएसआई अरुण कुमार ने गिरफ्तार किया। वहीं, कांड संख्या 144/25 में फरार चल रहे नवाबगंज निवासी शराब तस्कर राजकुमार मंडल को पीएसआई सत्यम कुमार ने रात्रि छापेमारी कर दबोचा। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर निरज कुमार निराला और एएसआई संतोष कुमार मौजूद थे।

Previous post भाजपा ग्रामीण मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित
Next post गौशाला रोड ओवर ब्रिज के ठप काम को पुनः चालू करने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने उठाया कदम 29 लाख 44 हजार 400 रूपये का प्राक्कलन बनाकर मुख्य अभियंता को भेजा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial