November 11, 2026

दिल्ली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।

Read Time:1 Minute, 51 Second

डंडखोरा (अशोक कुमार)

दिल्ली में भाजपा के प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने डंडखोरा थाना चौक पर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग अबीर एवं गुलाल लगाकर बधाई दी तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रभूषण ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल के झूठ ओर दिखावे से ऊब गयी थी। दिल्ली की महान जनता ने 10 सालों की बर्बादी ओर बदहाली देख भाजपा को अपना बहुमत देने का मन पहले ही बना लिया था। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार चौहान ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने जिस तरह से शराब एवं अन्य घोटाले किया ।दिल्ली के जनता से झूठे वादे किये। भाजपा कार्यकर्ता निर्मल कुमार विश्वास ने कहा जिस तरह से केजरीवाल ने आम आदमी के नाम पर बनी पार्टी से आम आदमी को ही ठग कर शीश महल तैयार किया।दिल्ली की जनता असलियत जान चुकी थी। इस मौके पर पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरेश कुमार मंडल ,आलोक कुमार मंडल ,संतोष कुमार मंडल, पूर्व उप प्रमुख बसंत चौहान संतोष कुमार गुप्ता ,मनोज ठाकुर, नवीन कुमार गुप्ता, राजकुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Previous post जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी की अध्यक्षता में मीडिया कार्यशाला आयोजित
Next post दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे युवक को मारी गोली ,घायल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial