November 11, 2026

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी की अध्यक्षता में मीडिया कार्यशाला आयोजित

Read Time:5 Minute, 56 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

फाइलेरिया संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रहने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 फरवरी से जिले के सभी प्रखंडों में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) चलाया जाएगा। लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से सदर अस्पताल के जिला मलेरिया कार्यालय में एसीएमओ सह जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ जे पी सिंह अध्यक्षता में मीडिया कार्यशाला आयोजित का आयोजन किया गया। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा सभी मीडिया कर्मियों को एमडीए कार्यक्रम के लिए जिले के सभी लोगों को जागरूक करते हुए जिले में सभी समान्य लोगों को अपने घर में स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए दवा सेवन करने की जानकारी दी गई। इस दौरान भीडीसीओ एन के मिश्रा, भीडीसीओ राजीव कुमार सिंह, डीभीबीडी जे पी महतो, डब्लूएचओ जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ दिलीप कुमार, पिरामल स्वास्थ्य प्रोग्राम लीड अभिमन्यु कुमार, प्रोग्राम लीड रणविजय कुमार, प्रोग्राम लीड यशवंत कुमार, प्रोग्राम लीड आजाद सोहेल, सीफार एडीसी अमन कुमार, फाइलेरिया से ग्रसित मरीज पवन रेखा देवी जिनके द्वारा नेटवर्क मेंबर के रूप में अन्य लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया जाता है और अन्य स्वास्थ्य कर्मी और विभिन्न मीडिया के कर्मी उपस्थित रहे।एमडीए कार्यक्रम में फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए लोगों को खिलाया जाएगा 02 प्रकार की दवाएं : जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ जे पी सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 10 फरवरी से जिले के सभी प्रखंडों में लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसकी जानकारी लोगों तक आसानी से पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। मीडिया द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए एमडीए कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आयुवर्ग के लोगों को उम्र के अनुसार दवाओं का डोज लेने के लिए जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एमडीए कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को 02 प्रकार के दवाओं का सेवन करवाया जाएगा। इसमें एल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा शामिल है जो लोगों को उम्र आधार पर खिलाया जाएगा। फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 02 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को खिलाया जाएगा। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिला और गंभीर रूप से बीमार लोगों को फाइलेरिया से सुरक्षा की दवा नहीं खिलाई जाएगी। लोगों को सभी दवाई डोज के अनुसार खिलाने के लिए सभी प्रखंड के स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। कर्मियों द्वारा लोगों को अपनी उपस्थिति में ही फाइलेरिया से सुरक्षा के लिए दवा खिलाया जाएगा। सभी लोगों को इसका लाभ उठाते हुए दवा का सेवन सुनिश्चित करना चाहिए ताकि वे अपने जीवन में कभी फाइलेरिया ग्रसित होने से सुरक्षित रह सकें।जिले के 34 लाख 74 हजार लोगों को खिलाया जाएगा फाइलेरिया से सुरक्षा का दवा :भीडीसीओ एन के मिश्रा ने बताया कि फाइलेरिया से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 फरवरी से अगले 14 दिन जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर पहुँचकर दवा खिलाया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के 34 लाख 74 हजार 895 लोगों को एल्बेंडाजोल और डीईसी की दवाई उम्र के अनुसार खिलाई जाएगी। इसके लिए जिले के सभी प्रखंडों में 01 हजार 743 टीम बनाया गया है। सभी टीम में 02 स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहेंगे जिसके द्वारा लोगों को अपनी उपस्थिति में दवा खिलाने के बाद संबंधित घर के लाभार्थी लोगों को रजिस्टर में जानकारी दर्ज किया जाएगा।

Previous post अमेरिका के ट्रम्प सरकार के द्वारा प्रवासि भारतीयों को हथकड़ी डालकर निर्वासन किये जाने का किया विरोध प्रदर्शन
Next post दिल्ली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial